Featured Post

Yes its sinking in.. Rank 40, CSE 2015.The UPSC circle- the close and the beginning.

Bagh-e-Bahisht Se Mujhe Hukam-e-Safar Diya Tha Kyun Kaar-e-Jahan Daraz Hai, Ab Mera Intezar Kar                      - Mohammad...

Showing posts with label words. silence. Show all posts
Showing posts with label words. silence. Show all posts

Saturday, April 22, 2017

In my entireness.


I miss you in the silence of the dusk,
which the noise of this city-town keeps breaking.

I miss you in the noise of this city-town,
which always leaves my heart crying and aching.

I miss you in the aching of my heart,
and it peeks as moisture from my weary eyes.

I miss you in my weary eyes craving for a peaceful sleep,
and making efforts for it tireless.
And there, yes there,
I miss you,in my entireness.


"तेरी शफ़कत थी , या कोई आज़ाब था ?
ये पता न चला, इब्तिदा कब हुई , कब मुक़म्मल हुआ।"

ps- शफ़कत - affection
आज़ाब - deluge, flood
इब्तिदा - beginning
मुक़म्मल - completion, totality

Saturday, April 8, 2017

Usually.


"तू मेरे गीत का कौनसा लफ्ज़ है?
मैंने तुझको कभी, हाँ लिखा भी नहीं। "
No.
Not in these places.
I find you in spaces
of me,
that I don't usually traverse.
And see you building hamlets there.

Lets build a boat.
And sail away
to those places
those spaces
of you
you don't usually traverse.
"तू मेरे गीत का, कौनसा लफ्ज़ है ?
मैंने तुझको कभी, हाँ लिखा भी नहीं। 
गुनगुनाता भी है ,मेरे एहसास में ,
कागज़ों पर मेरे, दीखता भी नहीं 
तू मेरा कौन है ?
मै तेरा कौन हूँ ?
कौन अरमान है ?
कौन अनजान है ?
 ए खुदा , दे बता 
दे बता , ए  ख़ुदा.."
ps: To Unworldly.

Monday, August 1, 2016

The song of the missing words.

I wondered-
" why he never talked,
all this time 
- in laughter - 
- or in cries. -"

May be he just waits. 
Silently 
for his season. 
For I had seen 'spring' in those eyes.

And I had seen
'spring' 
- swimming -
- brimming -
- coming - 
in those crystalline eyes. 
Photography- One of my garden clicks.

Tuesday, November 24, 2015

Beyond reasons...

I am a human of reason.
But, reasons are heavy, like words are.
And my words can never explain some things.
Their meanings are too bulky to travel to you that far.

So, I do not have a reason to explain why
These times at dusk, and at dawn
I once again like a child 
want to be heard, seen and known.

And I just need you to be there, 
that other side of the horizon in that far away sky
just to ask me once how I had been,
Just to hear from you, that enchanting 'one hi'.

I know its too much to ask for in words.
So, every-time, something in me decides to stay quiet.
You know what it is?
Its that 'I' in I.

Saturday, October 24, 2015

Lafz(2)

लफ्ज़ ज़िंदा हुआ 
था तुझे जानकर 
उसने पूछा नहीं था तुझसे , 
बैर या प्यार कर..  
उसने चाहा था, तू बस
सच न इनकार कर.. 

गुनगुनाना या चीखना,
चुप न होना मगर 
चुप में खो देगा तू 
खुद को, और खो गया तू अगर 
लफ्ज़ गिर जाएगा उस पल 
टूटकर हारकर 

स्याही नहीं है बस 
बिखरे जो कागज़ पर 
और लगे जग को, जानता है तू इसे... 
तू कौन है जो यूँ? 
पैमानों में अपने, 
तोलता है, छानता है इसे... 

लफ्ज़ पूछे नहीं, 
बैर या प्यार कर 
लफ्ज़ चाहे तू बस, 
सच न इनकार कर 

समझे जो तू इसको, 
तेरा रहे तुझमे बन सुलझन 
समझे न तो, 
तू अधूरा रहे..
कुछ है मगर इसका,
जो रह जाएगा तेरे मन में,तेरा बन 
तू कहे न कहे...

गुनगुनाना या चीखना,
चुप न होना मगर 
चुप में खो देगा तू 
खुद को, और खो गया तू अगर 
लफ्ज़ गिर जाएगा उस पल 
टूटकर हारकर।

Monday, August 16, 2010

लफ्ज़.

जो लफ्ज़ ह्रदय में सांसें लें; पर बाहर नहीं आ पातें हैं।

जब लफ्ज़ वही अनजाने- ही; मुझसे आकर टकरातें हैं।

तो लफ्ज़ अमर हो जातें हैं।

है लफ़्ज़ों का संगीत सुना; दिल की खामोशी को छूकर।

जब यूँ सबकुछ कह जातें हैं; ये लफ्ज़ अचानक चुप होकर।

इन्हें मन में समा तुम लेते हो;

तो ये नगमा बन जातें हैं।

और लफ्ज़ अमर हो जातें हैं।

और लफ्ज़ भी टूटें हैं पल- पल; होकर हताश खुद को खो कर।

और लफ्ज़ झुकें हैं; हारें हैं; रब के आगे फिर चुप होकर।

जो तुम इनको मिल जाते हो;

तो लफ्ज़ दुआ बन जातें हैं।

और लफ्ज़ अमर हो जातें हैं।

और लफ्ज़ भी तडपे हैं पल- पल; परतों- से इस दिल में जमकर।

जमें इन लफ़्ज़ों के पर्वत को; कोई आंच न पिघला पायी पर।

जो तुम इनको छू लेते हो;

तो ये गंगा बन जातें हैं।

और लफ्ज़ अमर हो जातें हैं।

जब लफ्ज़ कहें 'अब लड़ना है', 'अब आग पर हंसकर चलना है.'

तेरी जन्म भूमि, तेरी कर्मभूमि; तुझको बहुत कुछ बदलना है...

जो तुम इनको बन 'कृष्ण' मिलो;

तो ये गीता बन जातें हैं।

और लफ्ज़ अमर हो जातें हैं।