Featured Post

Yes its sinking in.. Rank 40, CSE 2015.The UPSC circle- the close and the beginning.

Bagh-e-Bahisht Se Mujhe Hukam-e-Safar Diya Tha Kyun Kaar-e-Jahan Daraz Hai, Ab Mera Intezar Kar                      - Mohammad...

Showing posts with label questions. Show all posts
Showing posts with label questions. Show all posts

Monday, June 14, 2010

Wanna ask you...


पूछो ये अब हमसे क्या लेने आयें हैं।
लम्हों ने लम्हों के घर क्यों जलाएं हैं?
रब तेरी मर्ज़ी में क्या है?
बोल अब तेरी क्या रज़ा है?
इलज़ाम देता है;
फिर थाम लेता है।
क्या ये तेरा प्यार है...

Monday, September 7, 2009

क्यों?

जब शाम होती है,
सूरज ये ढलता है,
हाँ, उस समय मेरा,
मन क्यों मचलता है...?

खग सारे अपने,
घर लौटते हैं जब,
पग मेरा घर से,
बाहर क्यों निकलता है...?

समंदर की लहरें,
जब शांत होती हैं,
मन का ये सागर,
यूँ हलचल क्यों करता है...?

जब जब मेरी ये,
उम्मीद टूटे है,
क्यों आश का एक,
दिया दिल में जलता है॥?

जब दिल सभी पर,
यकीन करने लगता है,
तब क्यूँ मुझे कोई,
अपना सा छलता है..?

जब जब मेरा ख़ुद पे,
विशवास टूटा है,
क्यूँ तेरे वास्ते दिल में,
विशवास पलता है॥?
क्यूँ तेरे वास्ते दिल में,
विशवास पलता है...?

जब शाम होती है,
सूरज ये ढलता है,
हाँ, उस समय मेरा,
मन क्यूँ मचलता है..?