इन आसमानों तले, इक पल अलहदा -सा है।
ऊँचे पहाड़ों में इक ,छोटे से घरौंदे में छुपा ,
चुप -चाप रहता -सा है।
सर्दी की हर इक सुबह , में हर जमीं ओस की
- कहानी -
कागज़ पे कहता -सा है।
इन आसमानों तले , इक पल अलहदा -सा है।
ऊँचे पहाड़ों में इक ,छोटे से घरौंदे में छुपा ,
चुप -चाप रहता -सा है।
सर्दी की हर इक सुबह , में हर जमीं ओस की
- कहानी -
कागज़ पे कहता -सा है।
इन आसमानों तले , इक पल अलहदा -सा है।
कांगड़ी की आँच में , जल रहे कुछ
- कांच के लफ़्ज़ों को -
- लाक के हर्फ़ों को -
- नगमों को -
- वादों को -
- धागों को -
खुद में संजोये भी है ,फिर क्यों यहाँ ढूंढता
हर रोज़ रहता -सा है ?
फिर क्यों यहाँ ढूंढता ,हर रोज़ रहता -सा है ?
इन आसमानों तले , इक पल अलहदा -सा है।
Alehda- In urdu means separated
Picture: Clicked at George Everest, Musoorie, India
Picture: Clicked at George Everest, Musoorie, India

