Featured Post

Yes its sinking in.. Rank 40, CSE 2015.The UPSC circle- the close and the beginning.

Bagh-e-Bahisht Se Mujhe Hukam-e-Safar Diya Tha Kyun Kaar-e-Jahan Daraz Hai, Ab Mera Intezar Kar                      - Mohammad...

Wednesday, December 30, 2015

December songs(6)- And lost shall become found.

जो ढूंढोगे मुझको 
तो मिल जाऊंगा मै 
तुम्हारे हाथों पे बिखरे 
रंगों से निकले 
लफ़्ज़ों की खुशबू में 
जादू की तरह 
घुला हूँ 
मैं मिश्री -सा।

मन में तुम्हारे 
सवालों के पीछे 
चुपचाप बैठा 
सुकून -सा एक 
एहसास हूँ बस 
नहीं जानते हो 
बहुत पास हूँ बस। 

यहीं हूँ तुम्हारी 
पलकों पे जुगनू-सा 
बैठा हुआ हूँ 
न जाने मै कबसे 
कसक में तुम्हारी  
रहता रहा हूँ। 

कहानी-सा हूँ मै
क्या तुम सुन सकोगे 
तुम्हारी कहानी?
कहानी-सा हूँ मैं  
मै  बस चाहता हूँ 
की खुद से फिर एक बार 
बातें करो तुम
किसी दिन फिर एक बार 
खुद से मिलो तुम 
हँसी की तरह फिर। 

जो ढूँढोगे मुझको 
तो मिल जाऊंगा मै 
तुम्हारे चेहरे पे बिखरे  
सवेरे से थिरकती 
धुनों में 
संगीत-सा 
मै बसा हूँ।
  
picture source https://www.pinterest.com/pin/576390452290266209/


2 comments: