Featured Post

Yes its sinking in.. Rank 40, CSE 2015.The UPSC circle- the close and the beginning.

Bagh-e-Bahisht Se Mujhe Hukam-e-Safar Diya Tha Kyun Kaar-e-Jahan Daraz Hai, Ab Mera Intezar Kar                      - Mohammad...

Thursday, August 9, 2018

The twins.

पहाड़ों- पठारों 
की सुबहों और शामों 
को ढकते अंधेरों 
से बहते उजालों 
से हर रोज़, पल- पल
रिसते सवालों
में चुपचाप बैठी....

मेरी ज़िन्दगी है। 

है बनती- बिगड़ती
उजड़ती- सँवरती
तपती - सुलग़ती
जमती - ठिठुरती 
थिरकती - मचलती
सिहरती - उफ़नती 
सौ रंग बुनती ,

तेरे हर्फ़ सुनती 
मीलों को गिनती 
लम्हों को सालों  
सालों मिसालों 
को धागों में बिनती 

तेरे राग जैसी , 
तेरी आग जैसी ,
...मेरी ज़िन्दगी है।